मानसून (Monsoon) की रफ्तार देशभर में अब धीमी हो गई है, लेकिन अभी भी इस पर लगाम नहीं लगी है। आज से नवरात्रि (Navratri) की भी शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही देश में त्योंहारों के मौसम की भी शुरुआत हो गई है। देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग प्रथाओं और तरीकों से नवरात्रि के उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने इस दौरान नवरात्रि पर बारिश का अलर्ट (Navratri Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में नवरात्रि के 9 दिनों के दौरानभारी बारिश (Heavy Rain) होगी।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 3 दिन रुक-रूककर तेज़ बारिश का अलर्ट है। नवरात्रि के 9 दिनों में पूर्व एवं मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश (Navratri Rain Alert) देखने को मिलेगी। इसके साथ ही भारी गरज और तूफान के साथ साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना भी है। इस दौरान बिहार में 25 से 27 सितंबर तक, झारखंड में 24 से 26 सितंबर तक, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 24 से 27 सितंबर तक और ओडिशा में 22 से 27 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में, पश्चिम बंगाल में और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी नवरात्रि के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा जिसके चलते रुक रुक के बारिश होती रहेगी। वहीं महाराष्ट्र में अगले 7 दिन और गुजरात में 22 और 23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोंकण और गोवा में भी 22 तारीख और फिर 25 से 27 तारीख के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
नोर्थईस्ट के राज्यों की बात की जाएं तो असम और मेघालय में 22 से 24 सितंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतवनी भी दी गई है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 22 से 27 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी 22 से 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
22 Sept 2025 04:55 pm
Published on:
22 Sept 2025 02:24 pm