
फाइल फोटो-पत्रिका
IMD Alert: मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर चक्रवाती तूफ़ान "सेन्यार" बना हुआ है। इसके असर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर 26 और 27 को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 और 29 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण श्रीलंका और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आस-पास के इलाकों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से, तमिलनाडु में 26 नवंबर-01 दिसंबर के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 29 और 30 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभवना जताई है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर 29 और 30 नवंबर 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 30 नवंबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, फिर अगले 3 दिनों तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। 27 नवंबर को मेघालय में और 28 और 29 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा रहेगा। वहीं 27 और 28 नवंबर, 2025 को पंजाब के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
Published on:
26 Nov 2025 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
