Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी: 8, 9 और 10 नवंबर को होगा शीत लहर का एहसास, इन राज्यों में दिखेगा ठंड का असर

Cold Wave Warning: मौसम ने करवट ले ली है और अब देश के कुछ राज्यों में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8, 9 और 10 नवंबर को देश के कुछ राज्यों में शीत लहर का एहसास होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Nov 08, 2025

Cold wave warning issued by IMD

Cold wave warning issued by IMD

मौसम का मिज़ाज अब बदलने लगा है। देश के कई राज्यों में हर बार से पहले ही ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान गिरने से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, तो रात के समय हल्की ठंड भी लगनी शुरू हो गई है। इस बार ज़्यादा बारिश होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड भी ज़्यादा पड़ेगी और इसका असर दिखने भी लगा है। अब मौसम ने करवट ले ली है और इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 8, 9 और 10 नवंबर को कुछ राज्यों के लिए शीत लहर जैसी स्थिति का एहसास होने की चेतावनी (Cold Wave Conditions Warning) जारी की है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मौसम का मिज़ाज बदल चुका है। रात के तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8, 9 और 10 नवंबर को राजस्थान के कुछ जिलों में रात के तापमान में गिरावट से शीत लहर जैसी स्थिति का एहसास होगा। सुबह के समय भी तापमान में गिरावट से ठंड का असर दिखेगा। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहेगी। इससे शीत लहर जैसी स्थिति का एहसास होगा।

इन राज्यों में दिखेगा ठंड का असर

मौसम विभाग ने देश के कुछ अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। 8, 9 और 10 नवंबर को दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान गिरेगा और ठंड का असर दिखेगा। सुबह और रात के दौरान ठंडी हवा के चलने का भी पूर्वानुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अलर्ट है।