
बहन को प्रेमी के साथ देख भाई ने खोया आपा, फिर… युवक की चाकू से की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)
झारखंड की राजधानी रांची के होटल में एक छोटी सी गलती ने खूनी मोड़ ले लिया। यहां ग्राहक ने होटल मालिक की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी परोस दी थी। इसके बाद ग्राहक गुस्सा हो गया और उसने होटल मालिक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापे मार रही है।
मामले में एसपी ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक ने होटल मालिक से वेज बिरयानी मांगी थी, लेकिन उसने कथित तौर पर नॉनवेज बिरायनी दे दी थी। इसके बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ होटल वापस आया और शिकायत की उसने नॉनवेज बिरयानी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है।
एसपी ने आगे बताया कि होटल मालिक उस समय टेबल पर खाना खा रहा था। इस दौरान एक हमलावर ने होटल मालिक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांके-पिठोरिया रोड जाम कर दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग माने और रोड जाम को खोला।
Published on:
19 Oct 2025 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग

