Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का फिर बदला मिज़ाज: 8, 9 और 10 नवंबर को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 8, 9 और 10 नवंबर को कई जगहों पर भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Nov 07, 2025

Heavy rainfall alert

Heavy rainfall alert

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान भारी बारिश हुई। कई राज्यों में तो बादल इतने बरसे कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। साथ ही लोगों को गर्मी से भी आराम मिला। मानसून के जाने के बाद भी देशभर में कई राज्यों में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना रहा। कुछ राज्यों में तो ऐसा लग रहा है कि जैसे अभी भी इसका असर बरकरार है। इसी बीच देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 8, 9 और 10 नवंबर को कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसून का इस बार का सीज़न काफी शानदार रहा और भारी बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद भी राज्य में कई दिन तक रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बना रहा, लेकिन अब राज्य में बारिश पर ब्रेक लग चुका है। राजस्थान में मौसम का मिज़ाज बदलने से रात के दौरान तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो गई है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मौसम का मिज़ाज देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 8, 9 और 10 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के कई जिलों में 8, 9 और 10 नवंबर को भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। 8, 9 और 10 नवंबर को केरल में भी कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने की भी संभावना है। पुदुचेरी के माहे में भी अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है।