16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहतक ऑनर किलिंग के आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, बहन के बाद जीजा की हत्या की रच रहे थे साजिश

रोहतक, हरियाणा में, एक भाई ने अपनी बहन की प्रेम विवाह करने के कारण ऑनर किलिंग में गोली मारकर हत्या कर दी और बचाव में आए देवर को भी घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

3 min read
Google source verification
Rohtak woner killing

बहन की हत्या करने वाला आरोपी भाई और उसके साथी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का एक शर्मनाम मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात को एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सपना के रूप में हुई है जो कि काहनी गांव की रहने वाली थी। सपना ने तीन साल पहले घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर इसी गांव में रहने वाले सूरज से शादी की थी। दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे के साथ थे। इसी बात से नाराज सपना के भाई संजू ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान महिला का बचाव करने बीच में आए देवर को भी आरोपी भाई ने गोली मार दी जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसके बाद गुरुवार देर रात उन्हें पकड़ लिया गया।

जीजा को मारने की साजिश रच रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई अपने साथियों के साथ मिल कर अब अपने जीजा को मारने की साजिश रच रहा था। लेकिन उसकी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने देर रात 12 बजे करीब उसे और उसके साथियों को लाढ़ौत रोड के पास घेर लिया। पुलिस के रोकने पर आरोपी उन पर गोली चलाने लगे जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसके चलते चारों आरोपी युवक घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के भाई संजू के अलावा आरोपियों में रूखी के रहने वाले अंकित और गौरव और मृतका के ही गांव के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है।

मृतका सपना के 2 साल का बेटा भी

पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले सपना ने सूरज से शादी की थी और उसके बाद वह गांव के बाहर रहने लगे थे। लेकिन ढाई साल पहले सूरज के पिता की मौत के बाद वह गांव में वापिस आ गए थे। इस बात से सपना का परिवार नाराज था। सूरज ने बताया कि उन्हें शुरुआत में कई बार जान से मारने की धमकी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस नें भी शिकायत की और सुरक्षा की दृष्टि से घर में सीसीटीवी लगाया। इसी सीसीटीवी कैमरा में संजू और उसके साथियों को सपना के घर में घुसते और वहां से निकलते देखा गया था। बता दें कि सपना और सूरज का एक बेटा भी है, जो इसी महीने की 22 तारीख को 2 साल का होगा। घटना के समय सपना का बेटा भी वहीं मौजूद था। मामा ने बच्चे की आखों के सामने उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया।

एक के बाद एक पांच गोलियां मारी

सपना की सास निर्मला ने बताया कि, बुधवार रात को घटना के समय सपना और मेरा छोटा बेटा साहिल घर में थे। सपना का पति ऑटो चलाता है और घटना के समय वह काम पर था। 9 बजकर 40 मिनट पर हमने सीसीटीवी कैमरा में देखा कि सपना का भाई संजू को अपने तीन साथियों के साथ हमारे घर में घुस रहा है। हम सब डर गए और इतने में संजू और उसके साथी घर में घुस गए और उन्होंने एक के बाद एक सपना की छाती में पांच गोलियां मारी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कल सपना का पोस्टमार्टम किया गया था जिसके बाद आज गांव में उसका अंतिम संस्कार होगा।

सूरज ने साले के खिलाफ की शिकायत

निर्मला ने आगे बताया कि, सपना की आवाज सुन कर साहिल उसकी मदद करने दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी। गोली उसकी छाती के आर-पार हो गई और उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उन्होंने आगे बताया कि, हमलावर सपना के साथ साथ सूरज को भी मारना चाहते थे लेकिन वह घर पर नहीं होने की वजह से बच गया। घटना के बाद सूरज ने अपने साले संजू और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के पास से 2 पिस्टल और 2 देसी कट्टे बरामद

आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल 30 बोर, 2 देसी कट्टे 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस, 10 खाली कारतूस, 2 मैगजीन व एक स्पलेंडर बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले आरोपियों का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। बहन की हत्या के लिए संजू ने 20 दिन पहले ही यह सब हथियार खरीदे थे। जांच में सामने आया है कि, संजू बहन के साथ साथ अपने जीजा सूरज को भी मारना चाहता था। उसने करवाचौथ के दिन बहन का सुहाग उजाड़ने की साजिश रची थी, लेकिन हथियार नहीं मिल पाने के चलते वह कामीयाब नहीं हो पाया।