Opposition Parties on SIR: संसद (Parliament) का मानसून सत्र जारी है। आज बिहार में वोटर लिस्ट (voter list) को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में सांसदों ने सदन के गेट पर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), झामुमो सांसद महुआ माझी और प्रियंका गांधी समेत तमामा विपक्षी सांसद शामिल हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, संदन के भीतर विपक्षी नेताओं के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आने वाले समय में देश में लोकतंत्र खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करने की रणनीति बना ली है। उसी के तहत अब वे उन लोगों के मतदान को काट रहे हैं जो भाजपा को वोट नहीं देते। ये वोट चोरी का सिलसिला भाजपा ने शुरू किया है और अब देश के लोग एकजुट होंगे। जो भी देश के लोगों के साथ धोखा करने का प्रयत्न करता है, देश के लोग उसे सबक सिखाते हैं। आने वाले समय में भाजपा को लोग बड़े स्तर पर सबक सिखाएंगे और सत्ता से बाहर करेंगे।
विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि यह अराजक सरकार है। तानाशाही सरकार है। लोकतंत्र के मंदिर में जब लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा हो तो उस पर चर्चा न हो तो उससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है? उन्होंे कहा कि वोट चोर सरकार डर से चर्चा नहीं करना चाहती है। वह जानती है कि उनका भेद खुल जाएगा। सरकार जब तक लोकतंत्र के सबसे बड़े स्तंभ के बारे में चर्चा नहीं कर लेती है तब तक कोई चर्चा नहीं होगी।
संसद के मानसून सत्र के 16वें दिन यानी मंगलवार को बिना चर्चा के 8 विधेयक पारित कर दिए गए। लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल, इनकम टैक्स (नंबर 2) बिल और टैक्सेशन लॉ (संशोधन) बिल पास हुआ। राज्यसभा में गोवा में अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्संयोजन से जुड़ा बिल, मर्चेंट शिपिंग बिल, मणिपुर विनियोग बिल और मणिपुर जीएसटी (संशोधन) बिल पास हुए।
Published on:
12 Aug 2025 11:57 am