
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। (फोटो- X/@priyankagandhi)
प्रियंका गांधी ने शनिवार को बिहार में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी और भाजपा को जमकर घेरा। कटिहार के कदवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि आज कांग्रेस और महागठबंधन की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, जिसमें वोट देने का अधिकार भी शामिल है, जो खतरे में है।
प्रियंका की यह बात सुनकर शिवसेना की महिला नेता शाइना एनसी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- आपके सरनेम में गांधी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन कर रही हैं। महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा और शांति की बात करते थे, लेकिन बिहार में आप उन्हीं लुटेरों के साथ महागठबंधन में हैं।
उन्होंने आगे कहा कि झूठ मत फैलाइए, क्योंकि बिहार के लोग जानते हैं कि अगर वे विकास के लिए वोट देना चाहते हैं तो उनके सामने एकमात्र विकल्प एनडीए है।
बता दें कि बिहार में अपने भाषण के दौरान प्रियंका ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा- आज महात्मा गांधी जिन अधिकारों के लिए लड़े थे, वे खतरे में हैं। सबसे जरूरी अधिकारों में से एक है वोट का अधिकार। आज भाजपा ने संविधान को कमजोर करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने वोट चोरी शुरू कर दी।
बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को है। पहला चरण गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 65।08 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अब 122 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी शनिवार को कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और चुनाव के पहले चरण के बाद महागठबंधन मजबूत स्थिति में है।
अजय राय ने कहा- हम बिहार में जहां भी गए, हर व्यक्ति बदलाव के मूड में है और बदलाव जरूर होगा क्योंकि युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, किसान महंगाई को लेकर चिंतित हैं।
Published on:
09 Nov 2025 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
