
नई दिल्ली। बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने पपायनी पार्क, एडिसन में छठ महापर्व का भव्य और आध्यात्मिक आयोजन किया, जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने गहरी श्रद्धा और सांस्कृतिक गर्व के साथ सूर्य देव (सूर्य भगवान) और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान पार्क में श्रद्धा और भक्ति का माहौल था। जहां परिवारों ने पारंपरिक गीत गाए, दीये जलाए और पवित्र जल में खड़े होकर ठेकुआ व फल अर्पित किए। बीजाना के अध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी स्वयंसेवकों का आभार जताया। वहीं उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप ने कहा कि यह पर्व हमें बिहार और झारखंड की जड़ों से जोड़ता है। यह हमारे बचपन की यादों को ताज़ा करता है और हमें प्रकृति से गहराई से जोड़ता है।
Updated on:
29 Oct 2025 10:12 am
Published on:
29 Oct 2025 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग

