
ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा की जबरदस्त एंट्री फोटो सोर्स पत्रिका
यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुबह कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की रफ्तार थाम देगा। कई जिलों में विज़िबिलिटी 100–400 मीटर तक गिरने की आशंका है। सुबह हल्की धूप निकलेगी। लेकिन दिन भर धुंधली रोशनी ही हावी रहेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के कारण 26–28 नवंबर के बीच तापमान में और 2–4 डिग्री की गिरावट की तैयारी है। जिससे सर्दी का असर और तेज होगा।
यूपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि वाराणसी, कानपुर, आगरा और मथुरा जैसे शहरों में सुबह का कोहरा दृश्यता 200–400 मीटर तक सीमित कर रहा है। लखनऊ, सीतापुर और हरदोई में भी हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना हुआ है। पूर्वी यूपी में हालात और चुनौतीपूर्ण हैं। जहां विज़िबिलिटी कई जगहों पर 100–300 मीटर तक घट जाती है। मैदानी इलाकों में दिन का तापमान 25–28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर महसूस हो रहा है। जिसके चलते ठंड और तीखी लग रही है। 60–75 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी ठिठुरन बढ़ा रही है।
उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से ठंड एक बार फिर जोर पकड़ रही है। मौसम विभाग ने सहारनपुर से बरेली तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। जबकि अन्य जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को बरेली में दृश्यता शून्य रिकॉर्ड होने से हालात बेहद गंभीर दिखे।
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि भले राज्य में कोई बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। अगले तीन–चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की और गिरावट की उम्मीद है। जिससे प्रदेश में ठंड की मार और बढ़ सकती है।
Published on:
23 Nov 2025 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
