स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा जरूरी
केंद्रीय स्तर पर तकनीक आधारित स्वास्थ्य जांच और निगरानी तंत्र का गठन आवश्यक है। स्वास्थ्य अधिकारों पर विधेयक बनाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। अस्पतालों में साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्डिंग, और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देकर मरीजों की गोपनीयता और सेवा की दक्षता को मज़बूत बनाया जा सकता है। - डॉ. नयन प्रकाश गांधी, कोटा
पारदर्शिता से ही बढ़ेगा स्वास्थ्य तंत्र पर भरोसा
सरकारी अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता, चिकित्सकों की जवाबदेही और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। समय पर इलाज, स्वच्छ वातावरण और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था से ही जनता का स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास कायम रहेगा। भरोसेमंद प्रणाली से ही जनकल्याण के उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। - अमृतलाल मारू ‘रवि’ इंदौर (म.प्र.)
जनकल्याण योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे
सरकार की ओर से कई स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इनका लाभ नहीं उठा पाते। शिविरों के आयोजन और संचार तकनीक के माध्यम से सही जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचाई जाए तो वे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। सूचना की सुलभता ही स्वास्थ्य सुधार की कुंजी है। - पी.सी. खंडेलवाल, सांभर लेक
भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं से ही बनता मजबूत समाज
स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास बनाए रखने के लिए भ्रष्टाचार से मुक्ति और पारदर्शी प्रबंधन आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण देखभाल, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ बन सकती हैं। प्रशिक्षण और संसाधनों का बेहतर उपयोग ही स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करेगा। - शालिनी ओझा, बीकानेर
Published on:
06 Oct 2025 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allओपिनियन
ट्रेंडिंग