Nandotsav 2025 : पाली। श्याम को लाग्यो दरबार है..., कान्हा आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, कान्हा मंद-मंद मुस्काएंगे... व कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार...जैसे गीतों की सरगम पर रविवार को शहर के गीता सत्संग भवन के साथ गांधी मूर्ति क्षेत्र भगवान कृष्ण के रंग में रंग गया।
श्याम महिला मंडल की ओर से गीता सत्संग भवन में स्वामी प्रेमानंद की निश्रा में आयोजित नंदोत्सव में पीले व लाल रंग की पोषाक पहने महिलाओं ने जैसे ही गीतों की सरगम छेड़ी। वहां मौजूद हर महिला व कृष्ण भक्त झूमने पर मजबूर हो गया। बाल कृष्ण के जन्म के बाद नंदबाबा के बाल गोपाल को टोकरी में बैठाकर यमुना पार कर यशोदा माता के पास छोड़ने व वहां से बालिका को लेकर जाने की गीत-नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद बाल कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम में बरसाने की राधा रानी के साथ भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष किरण पारीक ने बताया कि नंदोत्सव में वासुदेव कांता दायमा, नंदबाबा, यशोदा सुनिता चौधरी व उर्मिला तापडि़या, बाल कृष्ण अथर्व बसंल, कान्हा व गुजरिया लक्षित हेड़ा बनी। उनके साथ उषा बिहाणी, स्वाति लाहोटी, विद्या दायमा, शीतल दाधीच, लतिका अग्रवाल आदि ने नृत्य व अभिनय किया। मयुर भाव का प्रदर्शन शालू मुंदड़ा, मोनिका शर्मा, राधा-कृष्ण का अतिशा पारीक, दीप हेड़ा ने किया।
Updated on:
17 Aug 2025 06:47 pm
Published on:
17 Aug 2025 06:46 pm