Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में कब कितने चरणों में हुए चुनाव, जानें पिछले 25 वर्षों का इतिहास

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पहली बार वोटर के लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी करेगा। चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए दूसरे राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षक बिहार में तैनान किए जायेंगे।

2 min read

Bihar Assembly Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 243 सीटों पर इस दफा सिर्फ दो चरणों में वोटिंग होगी, जो कि पिछले 25 सालों में पहली बार हो रहा है। इससे पहले, सन 2000 से लेकर अब तक बिहार में कभी भी दो चरणों में चुनाव नहीं हुआ था।

बिहार में कब होगा चुनाव

पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटों पर)
दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटों पर)
नतीजे: 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।.
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

25 सालों में पहली बार दो चरण में वोटिंग

बिहार में पिछले 25 वर्षों (2000 से अब तक) में पहली बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। इससे पहले बिहार में कभी भी दो चरणों में चुनाव नहीं हुए हैं। इससे पहले के चुनावों में चरणों की संख्या तीन से अधिक रही, जो सुरक्षा, भूगोल और अन्य कारणों से तय होती थी। 2000 के चुनाव में झारखंड के गठन के बाद बिहार की सीटें 324 से घटकर 243 हो गई थीं। उसके बाद चरणों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन 2025 में आयोग ने दलों की सहमति से इसे घटाकर दो कर दिया।

कब कितने चरण में हुए बिहार में चुनाव

वर्षकितने चरणों में हुए चुनावकितने दिनों में हुए चुनावपरिणाम
20000312 जनवरी से 22 फरवरीपहले एनडीए फिर आरजेडी की बनी सरकार
20050413 अक्तूबर से 23 अक्तूबरएनडीए जीती
20100621 अक्तूबर से 20 नवंबरएनडीए जीती
20150512 अक्तूबर से 05 नवंबरएनडीए और आरजेडी जीती
20200328 अक्तूबर से 07 नवंबरएनडीए जीती
2025026 नवंबर से 11 नवंबर

चुनाव में 17 नई पहलें

चुनाव आयोग ने इस बार 17 नई पहलें शुरू की हैं, जो वोटिंग को सुरक्षित, सहज और पारदर्शी बनाएंगी।

हर बूथ पर वेबकास्टिंग: पहले केवल 50% बूथों पर होती थी, अब सभी पर लाइव स्ट्रीमिंग।

सीमित वोटर प्रति बूथ: प्रत्येक केंद्र पर 1,200 से अधिक वोटर नहीं होंगे।

मोबाइल डिपॉजिट सेंटर: पोलिंग रूम के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा।

EVM में रंगीन फोटो: उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें और स्पष्ट सीरियल नंबर।

ECINET पोर्टल: चुनाव की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध, BLO से सीधी बातचीत संभव।

हेल्पलाइन नंबर: वोटरों के लिए 1950 जारी।
बाहरी पर्यवेक्षक: सभी चुनाव पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से।

नाम जोड़ने की अंतिम तारीख: नामांकन से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकेंगे।

विशेष व्यवस्थाएं:

  • 250 पोलिंग स्टेशनों पर घुड़सवार पुलिस गश्त, 197 स्टेशनों पर नाव से पहुंच।
  • नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकेंगे, जिसके बाद किसी का नाम नहीं जोड़ा जाएगा। यह चुनाव SIR (Special Intensive Revision) के बाद हो रहा है।