
अजय निषाद। फोटो पत्रिका
Bihar Politics लोकसभा चुनाव में बीजेपी में टिकट कटने पर कांग्रेसी बने अजय निषाद शुक्रवार को एक बार फिर से अपने घर बीजेपी में वापस हो गए। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने उनकी घर वापसी कराई। मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा से सांसद रहे अजय निषाद ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
कांग्रेस पार्टी ने अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से अपना प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के डॉ.राज भूषण चौधरी ने बड़े अंतर से हरा दिया था। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हारने के बाद वे एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों का कहना है कि अजय निषाद की पत्नी इस दफा चुनाव लड़ेंगी। अजय निषाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब BJP में उनकी वापसी को पार्टी के लिए मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
निषाद ने अपनी वापसी पर कहा, "मैं BJP के साथ फिर से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य बिहार और मुजफ्फरपुर के विकास के लिए काम करना है।" बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले उनकी वापसी को BJP की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
पिछले कई माह से अजय निषाद को लेकर चर्चा चल रहा था। यह कयास लगाया जा रहा था कि वे फिर भाजपा में वापसी कर सकते हैं। बीजपी की टिकट पर वह अपनी पत्नी रमा निषाद को विधानसभा चुनाव में उतारना चाह रहे हैं। अजय निषाद की बीजेपी में एंट्री के साथ यह तय हो गया है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी उनकी पत्नी को कोई सीट देगी।
अजय के सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। अजय निषाद के बीजेपी में एंट्री पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अजय निषाद की वापसी से संपूर्ण बिहार में भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का जायसवाल ने पार्टी में स्वागत किया। BJP नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अजय निषाद का अनुभव और क्षेत्र में प्रभाव पार्टी को और मजबूत करेगा।
Updated on:
10 Oct 2025 09:47 pm
Published on:
10 Oct 2025 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
