जन सुराज ने राघोपुर से चंचल सिंह को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025:जन सुराज ने बिहार के चर्चित विधानसभा सीट राघोपुर पर अपना प्रत्याशी दे दिया। पार्टी ने राघोपुर से चंचल सिंह को अना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि राघोपुर में तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रशांत किशोर का बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब नहीं होगा।
वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के लड़ने की चर्चा थी। लेकिन,जन सुराज ने चंचल सिंह को यहा से अपना प्रत्याशी बनाया है। चंचल सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस बात पर विराम लग गया कि प्रशांत किशोर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अब चंचल सिंह को तेजस्वी के खिलाफ पार्टी ने लड़ाया है। तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 15 अक्टूबर को वो राघोपर से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद वे यहां पर एक सभा भी करेंगे।
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चंचल सिंह को पार्टी का सिंबल दिया। इससे पहले जन सुराज की जारी हुईं प्रत्याशियों की दोनों लिस्ट में राघोपुर के प्रत्याशी का नाम नहीं था। प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर से राघोपुर से ही अपना चुनावी अभियान का आगाज किया था। इसके साथ ही इस बात क चर्चा थी कि प्रशांत किशोर यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। राघोपुर मे पीके ने तेजस्वी को चेताते हुए कहा था कि अगर वो राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो राजद नेता को दो सीटों से चुनाव लड़ना पडे़गा। इसके साथ ही प्रशांत ने कहा था कि तेजस्वी यादव का भी हाल वैसा ही होगा जैसा राहुल गांधी का अमेठी में हुआ था।
राघोपुर जाने से पहले प्रशांत किशोर ने कहा, "हम बिहार के उस क्षेत्र में जा रहे हैं, जो बिहार का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। यह सब तब है जब इस क्षेत्र ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया। लेकिन अभी तक यहां बच्चों के लिए स्कूल नहीं है।महिलाओं के लिए अस्पताल नहीं है।आज तक सड़क नहीं है।
जन सुराज पार्टी की ओर से सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी की गई। जनसुराज की दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई। लेकिन पीके ने दूसरी लिस्ट में राघोपुर से कौन लड़ेगा इसको लेकर कोई चर्चा नहीं था। दूसरी लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चचंल को राघोपुर से प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, दूसरी लिस्ट की घोषणा के साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के सामने जमकर हंगामा किया था।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट बेचने का भी आरोप लगाया था। टिकट नहीं मिलने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जब अपनी बात पत्रकारों के सामने अपनी बात रखनी शुरू किया तो जन सुराज के कुछ लोग उनको जबरन पकड़-पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया था। इससे उनके साथ आए लोगों में भयभीत हो गए। जन सुराज की ओर से 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की गई थी। जिसमें 51 कैंडीडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। उस वक्त भी प्रशांत किशोर पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगा था।
Updated on:
14 Oct 2025 09:50 pm
Published on:
14 Oct 2025 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग