Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Weather: पछुआ हवा ने बिहार में बढ़ा दी ठंड, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Bihar Weather: मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में पछुआ हवा की वजह से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में बिहार के अधिकतर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

बिहार में अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम। फोटो सोशल साइट फेसबुक

Bihar Weather: मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में हिमाचल और राजस्थान से आनी वाली पछुआ हवा की वजह से ठंड बढ़ रही है। बिहार के कई जिलों में इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज की गई है। एक चक्रवातीय परिसंचरण बनने की वजह से राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जैसी हालात है। इसका बिहार में भी असर पड़ा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में बिहार के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड पहुंचने की संभावना है।

पछुआ हवा ने बिहार में बढ़ा दी ठंड

मंगलवार को पछुआ हवा का असर बिहार के कई शहरों में दिखा। इन शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इसकी वजह से कई शहरों का अधिकतम तापमान 26.6 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 से 17.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय की बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम से बह रही पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार को औरंगाबाद का पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद में और सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रिकॉर्ड हुआ है। सबसे कम दृश्यता 800 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया।

पटना में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

पटना में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। लेकिन,न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से पटना के लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में दिखने लगा है। कश्मीर और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ने लगा है। इधर, हिमाचल और राजस्थान से आने वाली पछुआ हवा की वजह से भी तापमान तेजी से गिर रहा है। इसकी वजह से बिहार में पिछले दो दिनों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा और कड़ाके की ठंड होगी।