Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Chunav 2025: पहले चरण में ही EVM में कैद होगी लालू यादव के दोनों बेटों की किस्मत, जानिए आपकी सीट पर कब डाले जाएंगे वोट

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे आऊर इसी चरण में लालू यादव के दोनों बेटों की सीट पर भी मतदान  होगा। जानिए किस जिले में कब होगी वोटिंग। 

2 min read

पटना

image

Anand Shekhar

Oct 06, 2025

Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav

Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार की शाम राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान का ऐलान किया। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार सबसे ज्यादा निगाहें लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव पर हैं, जिनकी किस्मत पहले ही चरण में EVM में कैद हो जाएगी।

लालू परिवार की ‘डबल परीक्षा’

एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रमुख चेहरा और महागठबंधन का सीएम फेस माने जाने वाले तेजस्वी यादव और दूसरी और राजद से निष्काषित होने के बाद अपनी नई पार्टी के साथ तेजप्रताप यादव चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर से तो तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सीटें पहले चरण की वोटिंग सूची में हैं। यानी 6 नवंबर को ही दोनों भाइयों की राजनीतिक परीक्षा एक साथ होगी। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा जोरों पर है कि क्या लालू यादव की विरासत संभालने वाले ये दोनों बेटे जनता का भरोसा फिर से जीत पाएंगे, या विपक्षी गठबंधन इस बार कोई बड़ा उलटफेर करेगा।

पहले चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग?

पहले चरण में राज्य के 14 बड़े और 4 छोटे जिलों की 121 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें पटना, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, सिवान और शेखपुरा जिले शामिल हैं।

पटना जिले की मसौढ़ी, पालीगंज, मनेर, दीघा, फतुहा, बाढ़, मोकामा, दानापुर सहित सभी 14 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इसी दिन वैशाली जिले में भी मतदान होगा, जहाँ से लालू परिवार का सीधा राजनीतिक संबंध है।

दूसरे चरण में कहां डाला जाएगा वोट?

दूसरे चरण में यानी 11 नवंबर को गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, मधुबनी, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में वोटिंग होगी। इस चरण में कई बड़े दिग्गज नेताओं की सीटें हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ चेहरे शामिल हैं। दूसरे चरण के नतीजे तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

चरणतारीखजिलेप्रमुख विधानसभा सीटें (उदाहरण)
पहला चरण6 नवंबर 2025पटना, नालंदा, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, सिवान और शेखपुराराघोपुर, महुआ, दीघा, बख्तियारपुर, आरा, बक्सर, बेगूसराय, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मोकामा, पालीगंज, हाजीपुर, फुलवारीशरीफ
दूसरा चरण11 नवंबर 2025गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारणगया टाउन, बोधगया, इमामगंज, जहानाबाद, रजौली, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मोतिहारी, बेतिया, भागलपुर, बांका

EVM में कैद होगी किस्मत

6 नवंबर की शाम जब पहला वोट पड़ेगा, तभी लालू परिवार के दोनों बेटों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री बनने की सबसे बड़ी चुनौती है, जबकि तेजप्रताप यादव के लिए यह उनकी राजनीतिक साख की परीक्षा होगी। अगर पहले चरण में RJD ने बढ़त बनाई, तो यह पूरे राज्य में महागठबंधन के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। वहीं, NDA इस चरण को नींव का चुनाव मानकर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

बिहार चुनाव 2025 का कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा और नतीजे आएंगे 14 नवंबर को आएंगे।