RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) देश के सबसे बड़े सरकारी विभाग जो नौकरी देता है, भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। भारतीय रेलवे में भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से इस बोर्ड की स्थापना की गई थी। रेलवे भर्ती बोर्ड की शुरुआत वर्ष 1942 में हुई थी। उस समय इसे ‘रेलवे सर्विस कमीशन’ के नाम से जाना जाता था। बाद में, 1985 में इसका नाम बदलकर ‘रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)’ कर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे में कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड और व्यवस्थित बनाना था।
शुरुआत में, भर्ती की प्रक्रियाएं अलग-अलग जोनों द्वारा संचालित की जाती थीं, जिससे पारदर्शिता की कमी थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए RRB की स्थापना की गई, जो अब देशभर में विभिन्न स्थानों पर स्थित 20 से अधिक क्षेत्रीय बोर्डों के जरिए काम करता है।
RRB अलग-अलग टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। यह परीक्षाएं देशभर में लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर होती हैं। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं की सूची दी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की बात करें तो देशभर के करोड़ों युवाओं को यह रोजगार देती है। इसकी स्थापना का उद्देश्य रेलवे की भर्ती प्रणाली को बेहतर बनाना था, जिसमें यह सफल भी रहा है। पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली के माध्यम से RRB लाखों उम्मीदवारों को हर साल विभिन्न पदों के लिए परीक्षा देने का अवसर प्रदान करता है। हर साल लाखों उम्मीदवार RRB द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लेते हैं। साथ ही परीक्षा पास करके नौकरी पाते हैं।
RRB NTPC: यह क्लर्क, गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस आदि जैसे गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
RRB ALP: यह सहायक लोको पायलट के पद पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
RRB Technician: यह विभिन्न तकनीशियन पदों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल मैकेनिक आदि के लिए आयोजित की जाती है।
इन भर्तियों के माध्यम से लाखों युवा इन पोस्टों के लिए सिलेक्ट होते हैं। सिलेक्ट होने के बाद अलग-अलग जोन में उन्हें पोस्टिंग अलॉट होती है।
Published on:
08 Aug 2025 03:46 pm