5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, पछुआ हवाओं से बढ़ी सर्दी, IMD ने जारी की नई चेतावनी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

up rain news

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने कई जिलों में सर्दी को और तीखा कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में तापमान और गिर सकता है।

सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है

यूपी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, मंगलवार सुबह राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। दिन चढ़ने पर मौसम सामान्य हो गया, लेकिन सुबह का कोहरा 1 से 3 घंटे तक बना रहा।

19 नवंबर को कैसा रहेगा यूपी का मौसम

वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, आगरा, मथुरा, इटावा और फिरोजाबाद जैसे कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों में दिन के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। अभी उत्तर-पश्चिमी सूखी हवाएं चल रही हैं, जो ठंड को और बढ़ा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 19 नवंबर को कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में सुबह तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड दोबारा बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि फिलहाल पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है।