
5 दिन के भीतर दो से तीन डिग्री तक यूपी में गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी हिमालय की ओर से ठंडी पछुआ हवाओं का प्रवाह शुरू होने के बाद राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हवा की रफ्तार और दिशा बदलने के कारण तापमान लगातार नीचे आ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के भीतर दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे महसूस होगी। फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, लेकिन शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से ठंड में इजाफा होने वाला है। सुबह के समय कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में यूपी में ठंड बढ़ेगी, तापमान गिरेगा और कोहरे-धुंध के कारण मौसम में ठिठुरन और बढ़ सकती है।मौसम विभाग ने लोगों को सुबह बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह बरेली में सबसे कम 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मुरादाबाद और प्रयागराज में 100 मीटर, जबकि लखनऊ में 800 मीटर दृश्यता रही। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक धीरे-धीरे गिरेगा। शनिवार सुबह पारा 0.5 डिग्री कम हुआ। आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी और फिर दिन का तापमान भी नीचे आना शुरू होगा।
Published on:
22 Nov 2025 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
