Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Flight: तकनीकी गड़बड़ी से दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट भटक गई राह, भुवनेश्वर में उतारना पड़ा विमान…

CG Flight: डिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7.07 बजे उ़ड़ान भरने के बाद 8.45 बजे रायपुर में लैंड करना था।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Flight: तकनीकी गड़बड़ी से दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट भटक गई राह, भुवनेश्वर में उतारना पड़ा विमान...(photo-patrika)

CG Flight: तकनीकी गड़बड़ी से दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट भटक गई राह, भुवनेश्वर में उतारना पड़ा विमान...(photo-patrika)

CG Flight: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में दिल्ली फ्लाइट को तकनीकी कारणों से भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7.07 बजे उ़ड़ान भरने के बाद 8.45 बजे रायपुर में लैंड करना था। ऑनबोर्ड सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण भुवनेश्वर में उतारा गया।

CG Flight: यात्री होते रहे परेशान

लैंड करने के पहले एयरपोर्ट से दिए जाने वाले कमांड को विमान एक्सेप्ट नहीं कर रहा था। इस वजह से फ्लाइट को तत्काल डायवर्ट किया गया। करीब 5 घंटे बाद दोपहर 12.45 बजे फ्लाइट को रायपुर में उतारा गया। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सुबह रनवे का दृश्यता कम होने के कारण एटीसी के अधिकारियों ने किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया।

दिल्ली की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर 8.45 बजे रायपुर आने के बाद 9.15 को वापस दिल्ली के लिए उडा़न भरती है। लेकिन, डायवर्ट किए जाने से रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए।