
CGPSC (Image-CGPSC)
CGPSC: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू गुरुवार तक चलेंगे। संभावना है कि इसी दिन अंतिम परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। इनके आधार पर सीजी पीएससी-2024 के 246 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों से 25 मिनट तक साक्षात्कार लिया जा रहा है। इसमें उनकी रुचि को लेकर ज्यादातर प्रश्न किए जा रहे हैं।
कई अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ सवालों के अलावा कोई सवाल याद ही नहीं आ रहे हैं। साक्षात्कार में उनकी हॉबी या पढ़ाई का क्षेत्र जैसे चीजों पर सवाल किए जा रहे हैं। एक कैडिडेट ने बताया कि उसे क्रिकेट में दिलचस्पी है। तो उससे जुड़े सवाल पूछे गए। जैसे महिला टीम ने वर्ल्ड कप कितने रनों से जीता, महिला टीम के कोच का नाम क्या है? क्रिकेट में सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी कौन सी है?
एक अधिकारी भी इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे। उनसे जॉब प्रोफाइल के बारे में पूछा गया। वे बस्तर के रहने वाले हैं तो उनसे पूछा गया कि बस्तर में चल रहे जमीन अधिग्रहण के बारे में क्या जानते है? इसमें क्या किया जा रहा है?
एक अभ्यर्थी ने बताया कि लगभग 25 मिनट तक सवाल पूछे गए। इसमें कुशल प्रशासक की विशेषताएं भी पूछी गई। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के पर्यटन स्थल कौन से हैं? महिलाओं से संबंधित योजनाओं के नाम बताएं? किसी क्षेत्र में उद्योग लगाना है तो क्या-क्या पैमाना होना चाहिए?
Published on:
19 Nov 2025 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
