Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

हौसले बुलंद: न कानून का खौफ, न नोटिस का असर, अवैध प्लॉटिंग कर भूमाफिया भर रहे अपनी जेब

राजधानी में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं। नतीजा नगर निगम के चारों तरफ अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण कारोबार तेजी से फैला है। इस मामले में बिल्डर भी पीछे नहीं हैं। हैरानी ये कि ऐसे लोगों को न तो कानून का कोई खौफ रहा न ही निगम के जोनों से जारी नोटिस का कोई असर।

राजनीतिक संरक्षण से भी इनकार नहीं

इस तरह के अवैध कारोबार में राजनीतिक संरक्षण से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अवैध प्लाॅटिंग करने के लिए पूरे प्लान से अंजाम देते हैं। पहले एक बड़े एरिया के कुछ हिस्सों में रो-हाउस टाइप का निर्माण कराकर अवैध प्लाॅटिंग करने का अब खेल शुरू हुआ है। जोन-10 के बाद अब यह बड़ा मामला नगर निगम के जोन-1 का सामने आया है। जब एक चर्चित भूमाफिया सुनील झा नामक व्यक्ति द्वारा वार्ड-3 क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी में 6 हजार वर्गफीट में अवैध प्लाॅटिंग करने का जाल बिछाया गया। यहां अवैध रूप से 6 रो-हाउस का निर्माण करा डाला।

हिस्सों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई

इसे जोन से कई बार नोटिस दिया गया। इसके बाद मंगलवार को टीम प्रहरी के नगर निवेशक आभास मिश्रा और जोन कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी की टीम ने उन सभी छह रो-हाउस मकानों के हिस्सों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम प्रहरी के अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़कों से अतिक्रमण हटाने से लेकर अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

रो-हाउस मकानों के आधे-आधे हिस्से को तोड़ा

जोन-1 अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड-3 बसंत विहार काॅलोनी है, जहां लगभग 6000 वर्गफीट में अवैध रूप से 6 मकानों का निर्माण सुनील झा नामक व्यक्ति ने कराया था। उन सभी मकानों के आधे-आधे हिस्से को जेसीबी मशीन तोड़ दिया गया। क्योंकि ऐसे लोग डायवर्सन, नक्शा पास, लेआउट का शुल्क देने के बजाय सीधे अवैध रूप से सरकारी खजाने को लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं।

पासपोर्ट कार्यालय के पास नक्शा के विपरीत निर्माण को तोड़ा

इसी तरह निगम जोन-5 ने डीडीनगर के पासपोर्ट कार्यालय के पास नक्शा पास के विपरीत अवैध निर्माण हटाया और इंटेकवेल भाठागांव के पास दो स्थानों पर अवैध प्लाॅटिंग पर रोक लगाने का काम किया। जोन कमिश्नर खीरसागर नायक ने बताया कि जोन और निगम मुख्यालय का दस्ता पासपोर्ट कार्यालय के पास राम बहल सिंह द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिसे तोड़ने की कार्रवाई की। इसी तरह भाठागांव इंटेकवेल के पास 2 स्थानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लाॅटिंग की जा रही है, उस जगह की मुरम रोड़ को काटने की कार्रवाई की गई।

ऐसी ही कार्रवाई जोन-8 कमिश्नर ने कराई

निगम जोन 8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने बताया कि अवैध निर्माण और अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जोन के एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड-19 में एक व्यक्ति ने नक्शा पास कराया था, लेकिन निर्माण उसके विपरीत कराने पर तोड़फोड़ की गई। टीम के इंजीनियरों ने भविष्य में स्वीकृति लेकर निर्माण कराने की कड़ी हिदायत दी है।