Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

CG Naxal: मारे गए हार्डकोर नक्सली विजय पर 90 लाख व लोकेश पर 26 लाख का था इनाम, बड़ी घटना कोदेने वाले थे अंजाम

CG Naxal: आजादी पर्व के दिन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने बंडा पहाड़ी में एकत्रित होकर रणनीति बना रहे थे। फोर्स ने पहाड़ी को चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों पर हमला करते मुठभेड़ के बाद विजय रेड्डी व लोकेश सलामे को मार गिराया है।

CG Naxal: मारे गए हार्डकोर नक्सली विजय पर 90 लाख व लोकेश पर 26 लाख का था इनाम, बड़ी घटना कोदेने वाले थे अंजाम

CG Naxal: नक्सल विरोध अभियान में मोहला-मानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को मदनवाड़ा क्षेत्र के बंडा पहाड़ में हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने दो हार्डकोर नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली केन्द्रीय कमेटी मेंबर विजय रेड्डी उर्फ सुगुलूरी चिनन्ना उर्फ नगन्ना उर्फ शंकर पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना मिलाकर कुल ९० लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं नक्सली लोकेश सलामे उर्फ हरसिंग पर 26 लाख रुपए का इनाम था। विजय रेड्डी लगभग 30 साल से नक्सल संगठन में काम करते हुए क्षेत्र में हुए हर वारदातों में शामिल रहा है।

नक्सली 15 अगस्त को आजादी पर्व के दिन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने बंडा पहाड़ी में एकत्रित होकर रणनीति बना रहे थे। फोर्स ने पहाड़ी को चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों पर हमला करते मुठभेड़ के बाद विजय रेड्डी व लोकेश सलामे को मार गिराया है। घटना स्थल से नक्सलियों के बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना स्थल से जवानों ने नक्सलियों के इंसास रायफल, 303 राइफल, कॉर्डेक्स तार, वॉकीटॉकी, कपड़े, दवाइयां व दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए।

डीआरजी टीम कांकेर व आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा संयुक्त ऑपरेशन करते हुए बंडा पहाड़ में कार्डन व सर्च कार्रवाई शुरू की गई। 5-6 घंटों के कार्डन व सर्च के बाद डीआरजी टीम के द्वारा बंडा पहाड़ को पूरा घेर लिया गया। फोर्स को नजदीक आते देख शाम 5 बजे नक्सलियों ने ऑटोमेटिक हथियारों से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों पर फायरिंग की।

एक घंटे तक चली गोलीबारी

दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही। इस दौरान नक्सलियों की ओर से गोलीबारी अचानक बंद हो गई। सुरक्षा बल के जवान मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग शुरू की तो नक्सल कमांडर विजय रेड्डी व लोकेश सलामे के शव बरामद हुए। मौके पर नक्सलियों की संया 15 से 20 थी। मुठभेड़ के दौरान अपने दोनों कमांडर के मारे जाने के बाद अन्य नक्सली कांकेर के जंगल की ओर फरार हो गए।

प्लानिंग को फेल कर दिया

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एसपी यशपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले के थाना मदनवाड़ा व सीतागांव क्षेत्र में स्थित बंडा पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना अनुसार नक्सलियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। सूचना पर नक्सलियों के मंसूबों को असफल करने के लिए जिला पुलिस के डीआरजी फोर्स की टीम को रवाना की गई।

संगठन को बड़ा नुकसान

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मोहला-तेलंगाना-महाराष्ट्र तीन-तीन राज्यों के टॉप मोस्ट केंद्रीय कमेटी मेंबर विजय रेड्डी और डीवीसी लोकेश सलामे के एनकाउंटर से मानपुर आरकेबी डिवीजन कमेटी का खात्मा हो गया है। दोनों के मारे जाने से क्षेत्र में नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।