12 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त? जानिए सही तारीख व शुभ समय

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी। इसका तारीख को लेकर लोग काफी कंफ्यूज है। तो आइए जानते हैं भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की तिथि, निशीथ पूजा मुहूर्त, महत्व और उत्सव मनाने की परंपराएं।

भारत

Dimple Yadav

Aug 11, 2025

Krishna Janmashtami 2025
Krishna Janmashtami 2025 (photo- grok ai)

Krishna Janmashtami 2025: सावन खत्म होते ही अब कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई है। जन्माष्टमी हर साल बड़े उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की याद में मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म में प्रेम, करुणा और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में कई लोग इसकी तारीख को लेकर काफी कंफ्यूज है। तो आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख।

कब है जन्माष्टमी 2025?

हिंदू पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस साल जन्माष्टमी शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन ही दही हांडी का आयोजन भी होगा। निशीथ पूजा का मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा।

जन्माष्टमी का महत्व

भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म मथुरा में हुआ था, और उन्होंने अपने जीवन से दुनिया को धर्म, प्रेम और सत्य का महत्व सिखाया। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं।

कैसे मनाई जाती है जन्माष्टमी?

  • घर और मंदिरों को फूलों और लाइट से सजाया जाता है।
  • भगवान कृष्ण की झांकी सजाई जाती है और उनकी बाल लीला का मंचन होता है।
  • दही हांडी की प्रतियोगिता में लोग मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ते हैं।
  • भक्ति गीत, मंत्रोच्चारण और माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है।