Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद हुई बारिश, सामान्य से पारा 4 डिग्री उछला

अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सागर

Rizwan ansari

Aug 20, 2025

शहर में मंगलवार को दिनभर तपती धूप ने परेशान किया। बारिश न होने के कारण तापमान में भी वृद्धि हुई। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने से जिले में बारिश रुकी हुई है। जिले में 22 अगस्त के बाद एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरु होने की संभावना है।