Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भोपाल से दिल्ली तक चर्चा में आया एमपी का ये जिला, विकास को लगेंगे पंख, भारत रत्न की उठी मांग

MP News: मध्यप्रदेश के जिलों में विकास कार्यों को तेजी, अब इस जिले में भी रफ्तार भरेगा विकास, रोजगार के मिलेंगे अवसर, भोपाल से दिल्ली तक जानें किस जिले के विकास की हो गई चर्चा...

सागर

Sanjana Kumar

Aug 22, 2025

Development will run in this district of MP
Development will run in this district of MP: भोपाल से दिल्ली तक किस जिले की हो गई चर्चा(फोटो: सोशल मीडिया)

MP News: नेशनल जू अथॉरिटी की स्वीकृति के बाद अटके सागर जिले के चिड़ियाघर के विकास की मांग फिर उठाई गई है। साथ ही सिटी फॉरेस्ट को विकसित कर पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन से स्थानीय रोजगार बढ़ाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति केंद्र सरकार से मांगी गई है।

इस सिलसिले में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ दिल्ली में केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। विधायक जैन ने मंत्री को बताया कि बजट के अभाव में चिड़ियाघर का प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की योजना से राशि स्वीकृत की जाए। साथ ही सागर के सिटी फॉरेस्ट के उन्नयन व मंगलगिरी सिटी फॉरेस्ट के विकास के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने दोनों प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से भिजवाने को कहा है जिससे केंद्र स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई की जा सके।

फ्लाई ओवर की मांग लेकर सीएम से मिले नरयावली विधायक

इधर मकरोनिया चौराहे पर चतुष्कोणीय फ्लाई ओवर (Quadrilateral Flyover) की मांग को लेकर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि चतुष्कोणीय फ्लाई ओवर से मकरोनिया की ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

विधायक ने सीएम से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता आधार पर गति देने का आग्रह किया। सीआरआइएफ के तहत सिविल लाइन रोड की ओर से बंसल हॉस्पिटल तक और रजाखेड़ी बजरिया से नरसिंहपुर रोड तक 2400 मीटर लंबा फ्लाई ओवर स्वीकृत किया जाए। इसके पहले चौराहे पर 900 मीटर फ्लाई ओवर स्वीकृत हुआ था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सांसद-विधायक ने की चर्चा

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अपनी निजी संपत्ति दान कर प्रदेश को पहले और सबसे बड़े विश्वविद्यालय की सागर में स्थापना करने वाले महादानी डॉ हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग की है। मंत्री को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।

सागर का केंद्रीय विश्ववविद्यालय मध्यप्रदेश का गौरव

विधायक जैन ने कहा कि सागर का केंद्रीय विश्वविद्यालय न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव है। यह विश्वविद्यालय विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में विश्वविद्यालय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि डॉ. हरिसिंह गौर साहब को भारत रत्न दिए जाने एवं सागर विश्वविद्यालय से संबंधित सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। केंद्र सरकार से जो भी सहयोग संभव होगा, वह उपलब्ध कराया जाएगा।

छावनी के अटके विलय को लेकर भी चर्चा

विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से छावनी के अटके विलय को लेकर भी चर्चा की। कैंट के 7 वार्ड में से 4 वार्ड सिविल एरिया में आ रहे हैं। जब कैंट क्षेत्र का पूर्ण विलय नहीं होगा तो सिविल एरिया सदर के नागरिकों को न तो प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कैंट क्षेत्र में कृषि भूमि, बंगला एरिया, सिविल क्षेत्र को जनहित को देखते हुए प्राथमिकता से राज्य सरकार के निकाय में विलय कराया जाना उचित होगा।