शहर में पिछले दो दिनों से बादल छा रहे हैं। सुबह और शाम के समय घनी धुंध दिखाई दे रही है। बादलों की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। दिवाली के बाद अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। अगले चार दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। आसमान साफ होने के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी।
Published on:
17 Oct 2025 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग