स्कूलों में हो रही प्रतियोगिता
सागर . जिले में हर घर तिरंगा व हर घर स्वच्छता अभियान से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को स्कूलों में तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली और तिरंगा राखी निर्माण जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों ने तिरंगा रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों बच्चों सहित लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से गांवों और शहरों की गलियों में स्वच्छता और राष्ट्र भक्ति का संदेश गूंज उठा। तिरंगे के रंगों में रंगे बच्चों की टोलियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। लोगों में भारी उत्साह और जागरूकता देखने को मिल रहा है।
Published on:
08 Aug 2025 10:25 pm