10 अगस्त 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एक सप्ताह से नहीं हुई बारिश, तापमान 32 डिग्री के पार पहुंचा

मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय एक मानसून ट्रफ, एक अन्य ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में नहीं दिख रहा।

सागर

Rizwan ansari

Aug 08, 2025

sagar
sagar

शहर में अगस्त का पहला सप्ताह सूखा बीत गया। बारिश ना होने की वजह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय एक मानसून ट्रफ, एक अन्य ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में नहीं दिख रहा। इसी कारण बारिश का दौर थमा हुआ है। सागर जिले में बारिश की संभावना नहीं है।