
सीधी कलेक्टर फाइल फोटो
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्वास्थ्य विभाग की आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने निरस्त कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने कार्रवाई की।
दरअसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की जांच में सामने आया है कि पूरी प्रक्रिया में कई गड़बडियां और अनियमितताएं थीं। प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को बिना नियमों के चलाया गया और कलेक्टर की कोई मंजूरी या स्वीकृति नहीं ली गई थी।
जांच में कई अधिकारियों को दोषी पाया गया है। उनमें से मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे, सिविल सर्जन डॉ. एस. बी. खरे, डॉ. रामभूषण पटेल और डॉ. श्रिया त्रिपाठी, सेडमैप संस्था के तीन जिला समन्वयक - हरिओम शरण सोनी, अशोक त्रिपाठी और रवि वर्मा को दोषी पाया गया है।
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के द्वारा सभी के कार्यादेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। साथ ही अन्य शिकायतों के लिए नया जांच दल बनाया गया है। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बता दें कि डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रुप डी वर्कर, वाहन चालक जैसे कई पदों पर भर्ती की जा रही थी।
Published on:
19 Aug 2025 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
