
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (फोटो सोर्स: कलर्स टीवी)
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही घर में जबरदस्त ड्रामा और तगड़ा हंगामा देखने को मिल रहा है। हर दिन नए-नए ट्विस्ट फैंस को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में शो से नेहल चुदासमा को बाहर किया गया था, लेकिन असल में उन्हें सीक्रेट हाउस में भेजा गया, जहां से वो बाकी घरवालों पर नजर रख रही हैं। इसी बीच अब सबसे बड़ा बदलाव सामने आया है, घर की सत्ता पूरी तरह पलट चुकी है और तान्या मित्तल ने महारानी की गद्दी संभाल ली है।
कलर्स टीवी ने शो (Bigg Boss 19) का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी लोग मिलकर तान्या मित्तल की टांग खींच रहे हैं। प्रोमो में शहबाज आवाज लगाते हैं- महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है... तभी गौरव खन्ना कहते हैं, "तान्या का अलग ही शो चल रहा है…।"
तान्या आगे कहती हैं- खाने की प्लेट शहबाज लेकर आया है..खाने खिलाने खुद अमाल आ रहा है और पानी पिलाएंगे ये…। एक्ट्रेस का इशारा जीशान की तरफ होता है।
प्रोमो में आगे अमाल मलिक आते हैं और तान्या से पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही हो तुम, जिसके बाद वे खुद अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाते हैं। अमाल तान्या को अपने हाथों से इतना खिला देते हैं कि वे खुद को हाथी कहने पर मजबूर हो जाती हैं। कुल मिलाकर शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है और ये मसाला आपको आज रात के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है।
नए प्रोमो (Bigg Boss 19) को देखकर फैंस ने तान्या और अमाल की जोड़ी बना दी है। एक यूजर ने लिखा, "कमाल की हैं तान्या…फुल ऑफ फन, देखकर मजा आ जाता है।"
एक दूसरे यूजर ने लिखा- अमाल और तान्या की जोड़ी कमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तान्या तो पहले दिन से ही महारानी हैं।
Published on:
23 Sept 2025 07:58 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
