
फाइल फोटो पत्रिका
PM Modi Banswara Visit : उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच सीधी नई ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर यानि आज बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पहली सीधी रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। इसका लाइव प्रसारण उदयपुर सिटी स्टेशन पर होगा। नियमित रेल सेवा का संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। 2 प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ के सीधे जुड़ने से पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद डेढ़ घंटे में ही ट्रेन फिर से उदयपुर की अगली यात्रा के लिए रवाना होगी।
नियमित संचालन के अंतर्गत गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी से हर बुधवार और शनिवार शाम 4.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20990, 28 सितंबर से चंडीगढ से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर अजमेर मंडल पर राणा प्रतापनगर (2.40 बजे), मावली (3.13 बजे), कपासन (3.41 बजे), चंदेरिया (4.25 बजे), भीलवाडा (5.10 बजे), बिजयनगर (5.58 बजे), अजमेर (7.15 बजे ) होते हुए अगले दिन सुबह 8.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार चंडीगढ़-उदयपुर सिटी उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा चंडीगढ़ से शुक्रवार सुबह 11.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह शनिवार सुबह 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र व अबाला कैंट स्टेशन।
ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर उदयपुर-चंडीगढ़-उदयपुर सुपरफास्ट ट्रेन का नाम हल्दीघाटी सुपरफास्ट या जनजातीय गौरव मानगढ़ घाम सुपरफास्ट रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बांसवाड़ा आगमन रेल और उद्योग क्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
Published on:
25 Sept 2025 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
