Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी पर बड़ा अपडेट, इस होटल में अलग अंदाज में होगी शादी

CM Mohan Yadav Son Wedding: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम मोहन ने अपने छोटे बेटे की शादी अलग अंदाज में करने का फैसला लिया है। जानिए कब और कैसे होगी इनकी शादी...।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Mohan Yadav Son Wedding Big update

CM Mohan Yadav Son Wedding Big update सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी पर बड़ा अपडेट, इस होटल में अलग अंदाज में होगी शादी (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

CM Mohan Yadav Son Wedding: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने का फैसला लिया है। समारोह 30 नवंबर को उज्जैन के होटल अथर्व में होगा। इसमें 20 जोड़ों की शादी होगी। यहीं डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता यादव सात फेरे लगेंगे। मुख्यमंत्री पुत्र अभिमन्यु की सगाई खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता से 5 माह पहले ही हो चुकी है।

सामुदायिक समारोह बनेगा आयोजन

सामूहिक विवाह समारोह के बेटे की शादी कर सीएम सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश देना चाहते हैं। शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अफसर व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों के साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी पहल की योजना है, जिससे यह सिर्फ एक शादी नहीं, सामुदायिक समारोह बन जाएगा।

परिवार और पृष्ठभूमि

● डॉ. अभिमन्यु यादव, सीएम के छोटे बेटे। सर्जरी में मास्टर्स कर रहे हैं।

● डॉ. इशिता यादव, खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी, एमबीबीएस कर चुकी हैं। पीजी कर रही हैं। इशिता, सीएम की बड़ी बेटी डॉ. आकांक्षा की ननद भी हैं।