Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में छिपकर बैठा था लूट और मारपीट का आरोपी, पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर

पुलिस जवान को भी लगी गोली, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस जवान को भी लगी गोली, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस जवान को भी लगी गोली, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जिले में लूट के आरोपी का पुलिस मुठभेड़ में शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा। इस दौरान पुलिस जवान को भी गोली लगी है। जानकारी के अनुसार शातिर अपराधी कारिया लोनी का पुलिस मुठभेड़ में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। ये कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।


बताया जा रहा है कि, आरोपी करिया लोनी दो दिन पूर्व लगातार लूट मारपीट सहित कई जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान ग्राम धनवाही से लगे जंगल में आरोपी छिपा था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार की सुबह ऑपरेशन के दौरान अपराधी कारिया लोनी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस जवान भोलू सिंह को भी गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी करिया लोनी दो दिन पूर्व अपने अन्य साथियों के साथ एक ही रात में चार वारदातों को अंजाम दिया गया था। उसके बाद रेलवे कर्मचारी से ग्राम लोढा में लूट को अंजाम दिया गया। इसी तरह टीकमगढ़ निवासी हार्वेस्टर मालिक से राजवी ढाबा के पास 47 हजार की लूट की गई। पिपरिया में बिरासनी पेट्रोल पंप पर लूट और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। इधर घायल पुलिसकर्मी प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है, जहां इलाज चल रहा है।