Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बोले- राहुल गांधी बेताज बादशाह, अखिलेश-आजम… दो शून्य का मिलन

BJP National General Secretary Arun Singh in Unnao उन्नाव में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। ‌अखिलेश और आजम खान की मुलाकात को उन्होंने दो शून्य का मिलन बताया ‌

2 min read
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (फोटो सोर्स- बीजेपी मीडिया प्रभारी)

फोटो सोर्स- बीजेपी मीडिया प्रभारी

National General Secretary Arun Singh in Unnao राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह अपने आप को बेताज बादशाह समझते हैं। कांग्रेस लगातार विनाश की ओर जा रही है। अब पताल की तरफ जाने वाली है। संघ एक पवित्र संगठन है और उन्हें स्वयंसेवक होने का गर्व है। ऐसा संगठन देश में दूसरा कोई नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्नाव आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह विचार व्यक्त किया। आजम खान और अखिलेश यादव की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि दो शून्य मिलकर भी शून्य रहेंगे।

अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर भी बोल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आई लव मोहम्मद पर कहा कि सबको नारा लगाने का अधिकार है। लेकिन कानून के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। कानून के खिलाफ कार्य करने पर कानून अपना काम करेगा। अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर अरुण सिंह ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब एक थे। तब भी बीजेपी जीती थी। जब अलग थे तब भी बीजेपी ही जीती थी। दो शून्य मिलकर के भी शून्य ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के समय में प्रदेश दंगों का प्रदेश बन गया था। अपहरण माफिया चरम पर था। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया है।

योगी शासन में कानून का राज

अरुण सिंह ने कहा कि योगी शासन में प्रदेश में कानून का राज है। अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। प्रदेश अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल है। डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। फिल्म सिटी, टॉय सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश में हो रही है। बेरोजगारी 18 प्रतिशत से घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई है। उत्तर प्रदेश देश की जीडीपी में दूसरे स्थान पर है। समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान जंगल राज, दंगों, अपहरण का प्रदेश बन गया था। अब सब जगह शांति है।

आत्मनिर्भर भारत का शुभारंभ

इसके पहले राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन को संबोधित किया। स्थानीय गेस्ट हाउस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, विधायक श्रीकांत कटिहार, पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, अरुण सिंह, विमल द्विवेदी, समीर शुक्ला शाहिद बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे