
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया
Unnao उन्नाव में चार लड़कियां घर से ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकालने के लिए निकली थी। फिर लौट करके वापस नहीं आई। घर वालों ने खोज भी किया। लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में उन्होंने थाना में शिकायती पत्र देकर खोजने की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की। चारों लड़कियों को बरामद कर लिया। इसके बाद घर वालों ने भी राहत की सांस ली। लड़कियां सुरक्षित अपने घर पहुंच गई। मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर निवासी अफसर अली पुत्र अहमद हुसैन ने गंगा घाट थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियां जिनकी उम्र 20 और 21 वर्ष और उनके साले इमरान अली पुत्र शौकत अली की दो पुत्रियां जिनकी उम्र 16 और 18 वर्ष है बीते 6 अक्टूबर को 12 बजे घर से निकली थी।
अफसर अली ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए निकालने के लिए गई थी। फिर वापस नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि ग्राहक सेवा केंद्र से चारों ने पांच हजार रुपए निकाले हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और लड़कियों की खोज शुरू की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों लड़कियों को गंगा घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेश खेड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के पास से बरामद कर लिया। पुलिस बरामद की गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है। वहीं परिजनों ने भी राहत के साथ ली। बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल सुमित चौधरी आदि शामिल है।
Published on:
07 Oct 2025 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
