
IMD Winter Alert। Photo- Patrika
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है और मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 नवंबर की सुबह पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में दृश्यता बेहद कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर सुबह के समय दृश्यता सिर्फ 50 से 200 मीटर तक रह गई।
कानपुर में तापमान गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन के सबसे कम तापमानों में से एक है। वहीं बरेली में 22 नवंबर को कोहरा इतना घना था कि दृश्यता मात्र 50 मीटर रह गई थी। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।
राज्य में अभी न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है, जो इस सीज़न की अब तक की सबसे ठंडी सुबहों में से है। शुरुआती दिसंबर तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है। IMD के अनुसार इस समय कोई बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। तापमान में गिरावट की वजह हवा की दिशा में बदलाव और साफ आसमान है। अधिकतम तापमान भी 27 नवंबर तक 2-3 डिग्री तक गिर सकता है।
Published on:
24 Nov 2025 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
