
istock
Vastu Tips For South Direction: वास्तु शास्त्र में बहुत सारे वास्तु उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों का प्रयोग करके हम अपने घर को वास्तु दोष से बचा सकते हैं। आज हम दक्षिण दिशा से जुड़ी वास्तु नियम के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Vastu Tips For South Direction: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर दिशा के लिए अलग- अलग वास्तु नियम बताए गए हैं। शास्त्रों में घर की दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा मानी गई है। इस दिशा में कोई भी चीज रखने से पहले हमें वास्तु के नियमों का ख्याल रखना चाहिए। अगर हम इस दिशा में कुछ भी अपनी मर्जी से रख लेते हैं तो इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु के नियम का ध्यान रखने से घर के भीतर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर की दक्षिण दिशा में कुछ भी रखने से पहले हमें वास्तु शास्त्र का अध्ययन कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं घर की दक्षिण दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
दीपक ना जलाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा गलती से भी दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार को पितृदोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। दीपक जलाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा को मानी गई है।
इलेक्ट्रृॉनिक सामान
घर की दक्षिण दिशा में इलेक्ट्रृॉनिक सामान जैसे फ्रिज, टीवी या कोई मशीन नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में इन सामान को रखने से परिवार को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आपस में संबंध भी खराब होने लगते हैं।
जूते-चप्पल का रैक
भूलकर दक्षिण दिशा में जूते-चप्पल का रैक ना रखें। ये दिशा पितर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से पितर नाराज हो सकते हैं। जिसके कारण पूरे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
बेडरूम
घर का बेडरूम कभी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। इस दिशा में यदि बेडरूम होता है तो वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और रिश्ते में दूरी आ सकती है। स दिशा में बेडरूम होने से नकारात्मकता अधिक प्रभावित होती है।
तुलसी का पौध
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है, लेकिन इसे कभी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
Published on:
30 Nov 2025 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allवास्तु टिप्स
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
