
वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
वाराणसी और आसपास के जिलों में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को लगातार 8 घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।
गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, 20 मिलीमीटर बारिश हुई है।अचानक हुई इस बारिश से ठंड तो बढ़ गई है, लेकिन किसानों के लिए चिंता की बात भी बन गई है। हवा और बारिश की वजह से धान की फसलें गिर गई हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से फसल उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।
देव दीपावली का पर्व इस बार 5 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, उस दिन वाराणसी का मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शनिवार तक कम हो जाएगा, जिसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है। यानी 1 नवंबर से लोगों को बारिश से राहत मिलने लगेगी, और देव दीपावली पर मौसम सुहावना रहेगा।
Published on:
01 Nov 2025 11:51 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
