Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भिलाई

Watch video.. तिरंगा लेकर जयाप्रदा, प्रीति झंगियानी के साथ विधायक रिकेश निकले

भिलाई जिला भाजपा ने वैशाली नगर विधानसभा में भव्य तिरंगा रैली बुधवार को निकाली। इसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निमंत्रण पर बालीवुड की सिने अभिनेत्री जयाप्रदा और प्रीति झंगियानी भी भिलाई पहुंची और तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनीं। दोनों अभिनेत्रियों ने कहा कि वैशाली नगर विधायक का हर कार्यक्रम अनूठा होता है। स्वच्छता वीर सम्मान, महिला सम्मान, शिक्षक सम्मान, डाक्टर्स सम्मान, एक पेड़ मां के नाम और तिरंगा यात्रा कार्यक्रम किया है। इसलिए कलाकार उनके निमंत्रण पर लगातार भिलाई आते हैं।

भिलाई

Abdul Salam

Aug 13, 2025

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने भिलाई पहुंची सिने अभिनेत्री जया प्रदा cine actress Jaya Prada के स्वागत में आंध्र समाज के लोग जलेबी चौक पर एकत्रित हो उनका अभिनंदन किया। जयाप्रदा ने वैशाली नगर विधायक की क्षेत्र की जनता को लेकर लगातार सक्रियता पर आश्चर्य जताया। अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने कहा कि 2019 में वह दो घंटे के लिए भिलाई आईं थीं। वैशाली नगर भिलाई क्षेत्र को आज करीब से देखा और यहां के युवा नेतृत्व विधायक की कार्यप्रणाली ने उन्हें खासा प्रभावित किया, इसीलिए वह फिर से भिलाई आईं हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पीएम नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi का विजन देश को लगातार आगे ले जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान Har Ghar Tiranga Abhiyan देश के अमर शहीदों को नमन, देश की आजादी को सेलिब्रेट करते हुए तिरंगा की आन बान और शान में हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

बैकुंठ धाम से निकल बाजार और वार्ड का किया भ्रमण

वैशाली नगर विधानसभा की तिरंगा यात्रा बुधवार की शाम से निकली और मिलन चौक, शीतला काम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, जवाहर मार्केट, पावर हाऊस, विजय काम्प्लेक्स, फल मंडी होते हुए लिंक रोड से जलेबी चौक पहुंची। नुक्कड़ सभा को विधायक, सिने अभिनेत्री सहित जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने संबोधित किया।

राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है हर घर तिरंगा

विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान है जो आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था। यह इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा रहा है। इस प्रकार, एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक बन गया, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बन गया। प्रधानमंत्री Prime Minister और भाजपा की इस पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। श्रीराम सिंधी पंचायत, उडिय़ा और आंध्र समाज ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। https://www.patrika.com/bhilai-news/there-is-a-ruckus-going-on-at-rajhara-station-for-two-days-trains-were-cancelled-yesterday-and-today-they-are-50-minutes-late-19855112