9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सर्दी का जोर बढ़ा, तापमान में गिरावट से आज सुबह ठिठुरे लोग

राजधानी जयपुर में आज सवेरे सर्दी का जोर रहा। आज सवेरे लोग ठंड के चलते कांपते हुए दिखाई दिए। वहीं रात के तापमान में गिरावट से लोगों की सुबह आज देर से हुई। आगामी दिनों में सर्दी का जोर और बढ़ने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Nov 17, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगा सर्दी का सितम

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे सर्दी का जोर रहा। आज सवेरे लोग ठंड के चलते कांपते हुए दिखाई दिए। वहीं रात के तापमान में गिरावट से लोगों की सुबह आज देर से हुई। आगामी दिनों में सर्दी का जोर और बढ़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में तापमान में गिरावट होने से सर्दी के तेवर तीखे रहे। कई स्थानों पर हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर​ जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर और सीकर जिले में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होने से प्रदेश में सर्दी का जोर और बढ़ेगा।