Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में अभी ​दिन में गुलाबी ठंडक, रात के तापमान में हो रही गिरावट, बढ़ रहा सर्दी का जोर

गुलाबी नगर जयपुर में आज दिन व रात का तापमान स्थिर रहा। इसके असर से सर्दी के तेवर थोड़े नरम दिखाई दिए। हालांकि आज सवेरे हल्के कोहरे की चादर दिखी। इससे सूर्य की रोशनी भी थोड़ी मंद रही, लेकिन तापमान में स्थिरता से सर्दी सामान्य रही।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Nov 24, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, दिसंबर में तेज होगा सर्दी का दौर

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में आज दिन व रात का तापमान स्थिर रहा। इसके असर से सर्दी के तेवर थोड़े नरम दिखाई दिए। हालांकि आज सवेरे हल्के कोहरे की चादर दिखी। इससे सूर्य की रोशनी भी थोड़ी मंद रही, लेकिन तापमान में स्थिरता से सर्दी सामान्य रही। प्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी संभाग, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों, शेखावाटी अंचल व सरहदी जिलों में रात के तापमान में​ गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 24 डिग्री रहने की संभावना है। दाैसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 25 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिसंबर माह में सर्दी का जोर बढ़ेगा। दिन व रात के तापमान में गिरावट होगी।