Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : आज सवेरे जयपुर में धूप ​खिली, मौसम हुआ सुहाना, धूप-छांव की स्थिति रहेगी

आज दशहरे का पर्व है। इस पर्व पर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। आज सवेरे मौसम साफ हुआ और आसमान में धूप ​खिली, लेकिन तापमान में गिरावट से गर्मी का अहसास कम हुआ। वहीं आज दिन में भी बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज भी बारिश की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 02, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आज भी गुलाबी नगर में बादल छाए रहेंगे

जयपुर। आज दशहरे का पर्व है। इस पर्व पर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। आज सवेरे मौसम साफ हुआ और आसमान में धूप ​खिली, लेकिन तापमान में गिरावट से गर्मी का अहसास कम हुआ। वहीं आज दिन में भी बादल छाए रहेंगे और धूप-छांव की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। वहीं मेवाड़ अंचल में बादल बरस सकते हैं। रेगिस्तानी जिलों में आज बारिश होने की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज अजमेर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उदयपुर में बादल छाए रहेंगे। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। आज सीकर में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम खुशनुमा रहेगा।