Rajasthan weather update मौसम विभाग ने राजस्थान में cold wave शीतलहर का अलर्ट IMD alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में जयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं शीत लहर cold wave चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 16 नवंबर तक तीन दिन राजस्थान के सीकर और टोंक जिलों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।
21 से 27 नवंबर के बीच बरसात !
यही नहीं राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में 21 से 27 नवंबर के बीच कहीं rain बरसात तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का ये भी कहना है कि राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से भी काफी कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को राजस्थान Rajasthan के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 13.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री कम है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
प्रदेश में शुक्रवार को दर्ज कम न्यूनतम तापमान वाले स्थानों के आंकडों पर नजर डाले तो फतेहपुर में 5, नागौर 5.8, सीकर 6, लूणकरनसर 6.6, दौसा 6.9, सिरोही 8, चूरू 8.2,वनस्थली 8.3,अलवर 8.5, करौली 8.7, झुंझुनूं 9.3, और पिलानी का temperature न्यूनतम तापमान 9.5 दर्ज किया गया। ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 20 नवंबर तक जयपुर में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। इस दौरान यहां temperature न्यूनतम तापमान 11,12 डिग्री तक रहने की संभावना है साथ ही अधिकतम तापमान 27,28 तक रहने की उम्मीद है।