13 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में मौसम साफ, धूप ​खिली, मौसम में ठंडक बरकरार

अगस्त का महीना शुरू होते ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का तंत्र कमजोर पड़ गया है। अब प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर लोकल तंत्र बनने से बारिश की बूंदें गिर रही हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप ​खिली, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार है।

जयपुर

Murari

Aug 06, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आज जयपुर में साफ रहेगा मौसम

जयपुर। अगस्त का महीना शुरू होते ही राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का तंत्र कमजोर पड़ गया है। अब प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर लोकल तंत्र बनने से बारिश की बूंदें गिर रही हैं। आज सवेरे राजधानी जयपुर में धूप ​खिली, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार है। इसके असर से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है। वहीं प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में आज पूर्वी अंचल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मेवाड़ अंचल में भी कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज भीलवाड़ा व उदयपुर में बारिश होने का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूतनम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले सबसे गर्म रहेंगे। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने से मौसम ठंडा रहेगा।