– मौसम विभाग ने दी आज राजधानी में हल्की बारिश की चेतावनी
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज पलटता हुआ नजर आ रहा है। आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी आज राजधानी जयपुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। बादल छाने से मौसम में हल्की ठंडक घुली हुई है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास कम हो रहा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज अन्य जिलों में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, धौलपुर, दौसा और राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में धूप-छांव की िस्थति रहेगी। बादल छाए रहेंगे।