Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

गीता जयंती पर श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का वर्णन

श्री गीता जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भागवदाचार्य एवं वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री (बड़ौदा) ने श्रीमद भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों का सारगर्भित एवं सरल शब्दों में वर्णन किया।

Google source verification

कार्यक्रम की शुरूआत वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री, एसपी मनोज कुमार राय, एएसपी महेंद्र तारणेकर, राजेश रघुवंशी और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण बाहेती ने राधा कृष्ण के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर की। समाजसेवी श्री आशीष जी चटकेले ने परम वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री का परिचय दिया।

एसपी राय ने ने वेदांताचार्य गिरिराज शास्त्री का शाल श्रीफल व माला पहनाकर अभिनंदन किया। वेदांताचार्य शास्त्री ने पुलिस प्रशासन एवं पुलिस सेवा में कार्य करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि आप 24 घंटे देश प्रदेश संभाग एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में जी जान से लगे रहते हैं। उसी का परिणाम है हम देशवासी सुविधापूर्वक अपनी सामान्य दिनचर्या एवं भारतीय त्योहारों को मनाते है। अत: में उन्होंने पुलिस परिवार के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर शास्त्री जी ने एसपी राय, एएसपी महेंद्र तारणेकर, राजेश रघुवंशी, सीएसपी अभिनव बारंगे, डीएसपी अनिल चौहान, सुबेदार धरम जामोद को दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दी।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़