Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…झूमते, गाते, गाजे-बाजे के साथ पहुंचे, किया देवी प्रतिमा का विसर्जन…VIDEO

नागौर. शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में मां दुर्गा के 9वें स्वरूप सिद्धिदात्री का दर्शन करने के साथ ही मनवांछित कामनाएं की। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन के साथ ही तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा से शहर का माहौल बदला सा […]

नागौर. शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में मां दुर्गा के 9वें स्वरूप सिद्धिदात्री का दर्शन करने के साथ ही मनवांछित कामनाएं की। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन के साथ ही तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा से शहर का माहौल बदला सा रहा। गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा के प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा का कई जगहों पर फूलों की बारिश कर पूजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते हुए तालाबों तक पहुंचे, और विधिपूर्वक विसर्जन किया। शहर बुधवार को नवरात्रि के रंग में रंगा रहा। ज्यादातर सडक़ों पर से गुजरती शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बनी रही। श्रीराम कॉलोनी, गांछा बस्ती, आईटीआई शास्त्री कॉलोनी, सांसी बस्ती, तेलीवाड़ा आदि क्षेत्रों में गाजे-बाजे के साथ देवी के भक्त निकले। तेलीवाड़ा से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रीको एरिया के तालाब पहुंची। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार नवदुर्गा के रूप सजी बालिकाएं आकर्षण का केन्द्र बनी रही। यहां तालाब में विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह श्रीराम कॉलोनी, गांछा बस्ती, आईटीआई शास्त्री कॉलोनी, सांसी बस्ती की मां दुर्गा के प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से जाजोलाई नाडी पहुंची। रास्ते में देवी के भक्त नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान लग रहे मां के जयकारों से आसमान गूंजता रहा। सडक़ों के दोनो ओर खड़े लोग आस्था भाव से शोभायात्रा पर फूलों की बारिश करते नजर आए। शाम को करीब तीन घंटे तक पूरा शहर देवीमय बना रहा। शहर के नया दरवाजा से लेकर जाजोलाई नाडी वाले रास्ते तक फूलों की चादर बिछी रही।
मंदिरों में गूंजे श्लोक
देवी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवे स्वरूप का शृंगार किया गया था। मां के नौवे स्वरूप सिद्धिदात्री के दर्शनों के लिए सुबह ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे। शहर के करणी माता मंदिर एवं ब्रह्माणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी एवं प्रसाद आदि अर्पित कर पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भी विविध कार्यक्रम किए गए। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखा था। ऐसे श्रद्धालु भी मंदिर में पहुंचकर दुर्गा सप्तशती, शतनाम स्तोत्रम एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करने में लगे रहे। देवी के गूंजते श्लोक से आसपास का वातावरण श्रद्धा के रंग में रंगा रहा।