Shivraj Singh - मध्यप्रदेश में निंदानाशक डालने से फसलें जल रहीं हैं। इससे किसान तबाह हो रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास भी ऐसी अनेक शिकायतें पहुंची। इस पर उन्होंने विदिशा के एक खेत में जाकर खुद अपनी आंखों से फसल की दुर्गति देखी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निंदानाशक डालने से सोयाबीन जल गया है। खेतों में फसल की जगह खरपतवार उग आई है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय दल के गठन की घोषणा की।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के छीरखेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक खेत में जाकर फसल का जायजा लिया। कृषि मंत्री को शिकायत मिली थी कि खरपतवार नाशक दवाई के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। इस पर उन्होंने स्वयं निरीक्षण करने का कदम उठाया।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छीरखेड़ा के खेत का निरीक्षण किया तो पता चला सोयाबीन की जगह खरपतवार उग रही है। निंदानाशक के कारण सोयाबीन की फसल जल गई। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने संबंधित कंपनी के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने खेतों की जांच के लिए वैज्ञानिकों का एक उच्चस्तरीय दल गठित करने की घोषणा भी की।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान की फसल ही उसका जीवन है। उन्होंने प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने और नुकसान से राहत देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही घटिया और नकली दवाइयां देने वाली कंपनियों के खिलाफ देशभर में अभियान चलाने की भी बात कही।
Published on:
17 Aug 2025 06:50 pm